HomeहरदोईHardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Hardoi News: हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र में निकाह से वापस घर जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद ड्राईवर ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग गया।

हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के आतिया के रहने वाले 30 वर्षीय मोहम्मद यूनुस दूध का कारोबार करता था। रविवार को अपने चचेरे भाई के साले के निकाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह बाइक से लखनऊ गया था। मंगलवार सुबह बाइक से वापस अपने गांव जाते समय संडीला-उन्नाव मार्ग पर बहादुरखेड़ा के निकट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई।

इस टक्कर में यूनुस गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है युनुस के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है।

कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना