होमहरदोईHardoi News: रिटायर्ड होमगार्ड व उसकी पत्नी की गला काट कर निर्मम...

Hardoi News: रिटायर्ड होमगार्ड व उसकी पत्नी की गला काट कर निर्मम हत्या

spot_img

हरदोई: बघौली थाना क्षेत्र के काईमऊ गांव में मंगलवार रात रिटायर्ड होमगार्ड और उसकी पत्नी का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया। सुबह कमरे के अंदर जमीन पर खून से लथपथ रिटायर्ड होमगार्ड और उसकी पत्नी के शव पड़े मिले। सूचना मिलने पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने एसपी राजेश द्विवेदी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। वहीँ फॉरेंसिक टीम ने नमूने लेकर साक्ष्य जुटाने में लग गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बघौली थाना के काईमऊ निवासी संतराम (60) रिटायर्ड होमगार्ड थे। गांव के किनारे उनका दो मंजिल मकान बना है। जिसमे वह अपनी पत्नी कैलाशा (57) के साथ रहते थे। मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने रिटायर्ड होमगार्ड और उसकी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर मृतक के भाई सियाराम ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजे पर हाथ लगाते ही दरवाजा खुल गया। अंदर पहुंचने पर दोनों के शव कुछ दूरी पर एक कमरे में खून से लथपथ पड़े मिले।

शोर मचाने पर गाँव के लोग इकट्ठा हो गए। मृतक के भाई सियाराम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, एएसपी पूर्वी अनिल सिंह, सीओ विकास जायसवाल के साथ मौके पर पहुंंचे। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मृतक के भाई और ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की।

इधर सूचना मिलने पर आईजी लक्ष्मी सिंह भी मौके पर पहुंची। उन्होंने एसपी को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि घटना रात 10 बजे से 11 बजे के बीच की प्रतीत हो रही है। घटना में प्रयुक्त संभावित आला कल्त घर में मौजूद मिला है। उन्होंने यह भी कहा रिटायर्ड होमगार्ड की किसी से रंजिश न होने की बात सामने आई है। उन्होंने संदेह व्यक्त किया कि घटना में किसी करीबी का हाथ होना प्रतीत हो रहा है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं हैं।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें