HomeहरदोईHardoi News: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का आबकारी मंत्री ने किया...

Hardoi News: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का आबकारी मंत्री ने किया शुभारंभ

Hardoi News: जिले में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिहानी रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा मंत्री का स्वागत करने के बाद दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत अब राजकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों तथा परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना नकद भुगतान के इलाज करा सकेंगे। योजना का उद्देश्य शिक्षकों और कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

डीबीटी से बढ़ी पारदर्शिता : नितिन अग्रवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि गंभीर बीमारी की स्थिति में शिक्षकों को अब इलाज के लिए आर्थिक चिंता नहीं करनी पड़ेगी। सरकार की इस पहल से उन्हें पैनल में शामिल अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, पुस्तकें और अन्य आवश्यक सामग्री के लिए निर्धारित धनराशि सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। इससे व्यवस्था अधिक पारदर्शी हुई है और लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है।

शिक्षकों को वितरित किए गए चिकित्सा कार्ड

इस अवसर पर मंत्री नितिन अग्रवाल ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के कई शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए। इनमें जनता इंटर कॉलेज पुरसौली के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश तिवारी सहित गीता शुक्ला, मिथिलेश कुमारी, शशि प्रभा, सुशील कुमार शर्मा, आकांक्षा सिंह, अमित वर्मा, अंशुल लता, अखिलेश कुमार और दिवाकर शामिल रहे।

इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक मुकेश चंद्र मिश्रा, वीरेंद्र बहादुर यादव, अतुल कुमार शुक्ला, नेहा सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, शिक्षामित्र कृष्ण कुमार, आनंद मिश्र, संजय श्रीवास्तव तथा अनुदेशक रोहिताश कुमार सिंह और ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को भी योजना के अंतर्गत कार्ड प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार का दावा

अपने संबोधन में मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों की तुलना में आज स्कूलों की स्थिति में सुधार आया है और सरकार शिक्षकों व विद्यार्थियों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को शिक्षकों के सम्मान और उनकी सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना