Hardoi News: सवायजपुर तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए माफिया अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे की 2820 वर्ग मीटर भूमि कुर्क कर ली। यह भूमि सवायजपुर में स्थित है और सर्किल रेट के अनुसार इसकी कीमत करीब 33.27 लाख रुपये आंकी गई है।
अनुपम दुबे फर्रुखाबाद जनपद के रहने वाले हैं और वर्तमान में मथुरा जेल में बंद हैं। वह वर्ष 2017 में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के टिकट पर सवायजपुर विधानसभा से चुनाव लड़े थे, लेकिन तीसरे स्थान पर रहे थे।
उनके भाई अमित दुबे ने वर्ष 2019 में सवायजपुर स्थित गन्ना कृषक विद्यालय के पास कृषि भूमि खरीदी थी, जिसे बाद में भूखंडों में तब्दील कर लिया गया था।
प्रशासन द्वारा अनुपम दुबे और उनके परिजनों की संपत्तियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। शुक्रवार को प्रभारी तहसीलदार देशराज भारती के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: अनुनय झा बने हरदोई के नए जिलाधिकारी, जानिए उनका प्रेरणादायक सफर
- Hardoi News: पेट्रोल पंपकर्मी पर रिवॉल्वर तानने वाली युवती…







