HomeहरदोईHardoi News: अनुनय झा बने हरदोई के नए जिलाधिकारी, जानिए उनका प्रेरणादायक...

Hardoi News: अनुनय झा बने हरदोई के नए जिलाधिकारी, जानिए उनका प्रेरणादायक सफर

Hardoi News: हरदोई जनपद को नए जिलाधिकारी मिल गए है। नाम है अनुनय झा, जो मूल रूप से झारखंड के देवघर के रहने वाले हैं, अब जिले की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका जीवन परिचय न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि युवाओं के लिए एक मिसाल भी है।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्कृति स्कूल, चाणक्यपुरी से हुई। बारहवीं के बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की।

पहले ही प्रयास में UPSC में सफलता, बना IAS अफसर

इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की और साल 2013 में पहले ही प्रयास में 145वीं रैंक हासिल की, जिसके आधार पर उन्हें भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में नियुक्ति मिली। लेकिन उनका लक्ष्य IAS था, जिसे उन्होंने वर्ष 2014 में हासिल कर दिखाया। इस बार उन्होंने 57वीं रैंक पाई और भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला।

प्रशासनिक सेवा में मजबूत पारी

IAS बनने के बाद अनुनय झा की पहली नियुक्ति मथुरा में हुई। वर्ष 2017 में उन्हें झांसी का उपजिलाधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया और वे झांसी विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी के रूप में भी कार्यरत रहे। इसके बाद 2019 में वे अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी बने और 2021 में मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

महत्वपूर्ण पदों पर अनुभव, अब हरदोई की कमान

सितंबर 2023 में अनुनय झा को महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया था। अब उन्हें हरदोई का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जहां उनसे जिले के समग्र विकास और प्रशासन में नई ऊर्जा लाने की अपेक्षा की जा रही है।

परिवार से मिली प्रेरणा

अनुनय झा के पिता नित्यानंद मिश्रा IRS अधिकारी रहे हैं, जो सेवा निवृत्ति से पूर्व मुंबई में आयकर विभाग के चीफ कमिश्नर पद पर कार्यरत थे। उनकी माता अल्का झा वर्तमान में भारतीय डाक विभाग में बोर्ड सदस्य के पद पर कार्यरत हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि और अपने संकल्प के बल पर अनुनय झा ने प्रशासनिक सेवा में एक मजबूत पहचान बनाई है।

हरदोई को एक ऊर्जावान जिलाधिकारी की सौगात

हरदोई को अब एक युवा, योग्य और अनुभवी जिलाधिकारी मिला है, जिनसे जिले की विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद की जा रही है। अनुनय झा का प्रशासनिक अनुभव, तकनीकी दक्षता और सेवा के प्रति समर्पण, निश्चित ही हरदोई के लिए एक सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

Pradeep Pal
Pradeep Palhttps://hdibharat.com
प्रदीप पाल, पिछले छह सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया. मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं. बिजनेस के साथ ही राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और सरकारी योजनाओं की खबरों में ख़ास रूचि है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना