HomeहरदोईHardoi News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 लोग बुरी...

Hardoi News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 लोग बुरी तरह झुलसे, एक की मौत

Hardoi News: हरदोई में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर टूटे पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोग बुरी तरह झुलस गए। इसमें एक युवक की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार हरपालपुर थाने के शेखपुर के रहने वाले रंजीत राजगिरी का काम करता था। गंगा महेश (चाचा) ने बताया कि रंजीत गुरुवार की शाम कटरा बिल्हौर हाईवे पर घूमने गया था, हाईवे पर हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटा हुआ पड़ा था रंजीत उसकी चपेट में आकर और बुरी तरह झुलस गया।

इसके अलावा गांव का दुर्वेश भी इस तार की चपेट में आ गया। लेकिन वह बाल बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन नाजुक हालत में रंजीत को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया की अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्यवाही होगी।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना