HomeहरदोईHardoi News: पुलिस ने प्रधान पति पर हमला करने वाले 2 आरोपियों...

Hardoi News: पुलिस ने प्रधान पति पर हमला करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Hardoi News: हरदोई के अतरौली कोतवाली क्षेत्र में प्रधान पति समेत चार लोगों पर हमला करने के आरोप में स्कूल प्रबंधक समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रबंधक समेत दो लोगों की तलाश जारी है।

हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के कटियार गांव रहने वाले प्रधान पति प्रमोद कुमार ने थाने में तहरीर देखकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गांव के स्कूल प्रबंधक शरीफ अली, वसीम अरमान, और जमालू ने राम लखन के घर के सामने लाठी डंडों से मामूली विवाद के बावजूद हमला किया था। इस हमले में प्रमोद, नीरज, राम कुमारी समेत चार लोग घायल हो गए थे, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वसीम और अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रबंधक शरीफ अली समेत दो लोगों की तलाश जारी है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना