Hardoi News: शाहाबाद नगर के नवीन मंडी क्षेत्र में रविवार को दुकानदारों के साथ हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत करीब 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला बुध बाजार निवासी धर्मेंद्र ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह नवीन मंडी के पास किराए की दुकान में खाद का कारोबार करते हैं। उनके अनुसार, मोहल्ला वाजिद खेल निवासी जाहिर, उसके भाई हारिस, गिलजई निवासी सलमान सिद्दीकी, महुआ टोला निवासी तारिक और मूजागढ़ निवासी इमरान करीब 50 पुरुषों और 10 महिलाओं के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर दुकानदारों पर हमला कर दिया और दुकानों का सामान बाहर फेंक दिया।
घटना के दौरान धर्मेंद्र की दुकान के अलावा किराना व्यापारी अविनाश, पशु आहार विक्रेता कृष्ण कुमार और पंचर की दुकान चलाने वाले उमेश चंद्र की दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। आरोपियों ने दुकानों में रखा सामान बाहर फेंकने के साथ ही ताला भी जड़ दिया।
- यह भी पढ़ें –
- रोहित शर्मा का जीवन परिचय
पीड़ितों के अनुसार, धर्मेंद्र की दुकान से करीब 3400 रुपये, कृष्ण कुमार की दुकान से 3500 रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब कर दिए गए। दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से करीब 22 लोग इन दुकानों को किराए पर लेकर अपना व्यवसाय चला रहे थे, लेकिन दबंगई के बल पर उन्हें जबरन दुकान खाली कराने का प्रयास किया गया।
कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बड़ा हादसा टला
- Hardoi News: जगदीशपुर चौराहे पर लगी भीषण आग से 3 दुकानें जलकर खाक
- Hardoi : पिहानी में चोरी का खुलासा
- Hardoi : पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार







