HomeहरदोईHardoi News: रामलीला मैदान में दफनाया गया शव हटवाकर कब्रिस्तान में किया...

Hardoi News: रामलीला मैदान में दफनाया गया शव हटवाकर कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-ख़ाक

Hardoi News: पिहानी कस्बे में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब रामलीला मैदान के रावण दहन स्थल पर एक शव को दफनाने की सूचना मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए शव को वहां से हटवाकर कब्रिस्तान में दफन करवाया। पूरी कार्रवाई एसडीएम शाहाबाद तान्या सिंह, सीओ हरियावा अजीत चौहान व पिहानी कोतवाल विद्यासागर पाल की निगरानी में संपन्न हुई।

रामलीला कमेटी के अभिषेक वैश्य ‘रिशु’, बालकृष्ण गुप्ता और भाजपा के नगर पदाधिकारियों—नीरज सिंह, गौरव गुप्ता, विमलेश तिवारी, विनय गुप्ता आदि ने इस मामले पर आपत्ति जताते हुए लिखित शिकायत सौंपी थी। इनका कहना था कि यह स्थान सांस्कृतिक व धार्मिक गतिविधियों के लिए निर्धारित है, ऐसे में यहां शव दफनाना अनुचित है।

भूमाफिया की संदिग्ध भूमिका

मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि विवादित स्थल की जमीन गाटा संख्या 663 के अंतर्गत आती है, जो नगर पालिका की संपत्ति है। स्थानीय लोगों ने दबी जुबान में आरोप लगाया कि एक भूमाफिया इस जमीन को कब्रिस्तान के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

उक्त व्यक्ति ने पहले भी नगर पालिका की भूमि पर अवैध रूप से पक्के निर्माण करा लिए हैं। प्रशासन की ओर से अब तक केवल नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन किसी ठोस कार्रवाई की पुष्टि नहीं हो पाई है।

एसडीएम के निर्देश पर शुरू हुई सख्ती

एसडीएम तान्या सिंह ने अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह को निर्देशित किया है कि सभी अवैध कब्जेदारों को तत्काल बेदखल किया जाए और नगर पालिका की भूमि को सुरक्षित किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां पक्के निर्माण अवैध रूप से खड़े किए गए हैं, वहां शीघ्र कार्रवाई करते हुए निर्माण गिराए जाएं।

उनके आदेश के बाद प्रशासन ने विवादित स्थल की घेराबंदी शुरू कर दी है। कटीले तार और पिलर लगाकर भूमि को संरक्षित किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा न हो सके।

यह मामला न केवल नगर की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है, बल्कि यह प्रशासनिक सख्ती और भूमि संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर सामने आया है। फिलहाल क्षेत्रीय जनता प्रशासन की कार्यवाही पर नजर बनाए हुए है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

Pradeep Pal
Pradeep Palhttps://hdibharat.com
प्रदीप पाल, पिछले छह सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया. मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं. बिजनेस के साथ ही राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और सरकारी योजनाओं की खबरों में ख़ास रूचि है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना