Hardoi News: हरदोई जनपद की न्यायिक व्यवस्था में उच्च न्यायालय के वार्षिक तबादला आदेश के तहत बड़ा बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार जिले में आठ नए न्यायाधीशों की तैनाती की जा रही है, जबकि छह न्यायाधीशों का स्थानांतरण अन्य जनपदों में किया गया है। इस बदलाव से जिले की न्यायिक प्रणाली में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
अपर जिला जज कैडर में पांच न्यायाधीशों की तैनाती हरदोई में की गई है। इनमें बरेली से ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, एटा से दिनेश गौर, सोनभद्र से शैलेंद्र यादव, प्रयागराज से फारूक इनाम सिद्दीकी और गाजियाबाद से परमेंद्र कुमार शामिल हैं। वहीं, वर्तमान में हरदोई में तैनात अपर जिला जज सुनील कुमार सिंह का तबादला बिजनौर कर दिया गया है।
सिविल जज सीनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) में भी बदलाव हुआ है। प्रवीण कुमार गौतम को कासगंज स्थानांतरित किया गया है, जबकि उनके स्थान पर मिर्जापुर से आनिमा मिश्रा हरदोई में नई जिम्मेदारी संभालेंगी।
- यह भी पढ़ें –
- रोहित शर्मा का जीवन परिचय
सिविल जज जूनियर डिवीजन कैडर में भी कई परिवर्तन किए गए हैं। राकेश चौरसिया को हरदोई में तैनात करते हुए ग्राम न्यायालय संडीला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मोहम्मद जीशान खान को घोरावल (सोनभद्र), नेगी चौधरी को रामपुर और संदीप मणि त्रिपाठी को बस्ती स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा, अपर सिविल जज प्रियंका चौधरी को मथुरा भेजा गया है, जबकि प्रियल शर्मा को बनारस से स्थानांतरित कर सवाईजपुर ग्राम न्यायालय में तैनात किया गया है।
उच्च न्यायालय ने सभी संबंधित न्यायाधीशों को निर्देश दिया है कि वे 15 अप्रैल तक अपने वर्तमान पद से कार्यभार छोड़कर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: हरदोई में शराब ठेके पर खूनी हमला
- Hardoi News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टेंपो को मारी टक्कर







