पिहानी/हरदोई। पिहानी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक युवक पर धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
थाना टड़ियावां क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि वह 1 नवंबर को अपने मायके गई थी। वहां 2 नवंबर की सुबह लगभग आठ बजे पिहानी थाना क्षेत्र के राभा गांव रहने वाला सीबू घर में घुस आया। महिला का आरोप है कि सीबू ने उस पर जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। जब धर्म परिवर्तन और शादी करने से मना किया तो गालियां देते हुए उसकी पिटाई कर दी। इससे वह चोटिल हो गई।
- यह भी पढ़ें:
- New Gen Maruti Swift 2024: नई डिजाइन के साथ मिलेगे शानदार फीचर्स और सुरक्षा, जाने संभावित कीमत
- भूकंप से थर्राया यूपी, हरदोई, लखीमपुर में सबसे तेज थे झटके
- प्रधान को कार्यो में गड़बड़ी करना पड़ा भारी, वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज
- Vivo Y78t स्मार्टफोन 12GB तक रैम के साथ हुआ लॉन्च, जाने क्या है कीमत
कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी सीबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है. पुलिस उसे लगातार तलाश रही है। आरोपी बहुत जल्दी पकड़ा जायेगा.