Homeहरदोईसड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की...

सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत

spot_img
spot_img

हरदोई: कटरा-बिल्हौर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरपालपुर भिजवाकर मोर्चरी में रखवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी 32 वर्षीय वीरेश कुमार अपने पड़ोसी रंजीत (25 के साथ बाइक से गुरुवार को सांडी थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित अपनी ससुराल गोलू के यहां भैंस खरीदने आया हुआ था। भैंस न मिलने पर वह घर वापस घर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि बाइक रंजीत चला रहा था। तभी कटरा-बिल्हौर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर  ही मौत हो गई।

परिजनों के पहुंचने पर दोनों शवो का पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। मृतक वीरेश के परिवार में पत्नी रंजना देवी के अलावा एक पुत्र दो पुत्री हैं। वहीं, रंजीत के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। इसकी पत्नी कई वर्ष पहले इसे छोड़कर चली गई थी।
वीरेश के साले गोलू ने बताया कि उसके बहनोई के पास भैंस खरीदने के लिए 70 हजार रुपये भी थे, जो सुरक्षित मिल गए हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
spot_img
- Advertisment -spot_img

ताज़ा ख़बरें