Homeहरदोईलिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को जिन्दा जलाने का प्रयास,...

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को जिन्दा जलाने का प्रयास, बचाने में पार्टनर भी झुलसा

spot_img
spot_img

Hardoi News: यूपी के हरदोई जिले में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला पर तेल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बचाने में महिला का पार्टनर भी झुलस गया। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि पति से मुकदमे बाजी के चलते महिला अलग लिव इन रिलेशनशिप रह रही थी। पुलिस के मुताबिक मामले में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

सवायजपुर कोतवाली के सेमरिया रहने वाले प्रियांकुल और उसकी पत्नी रेखा के बीच मुकदमेबाजी चल रही है। प्रियांकुल की पत्नी रेखा अपने दोनों बच्चों के साथ सवायजपुर में रहती हैं। जबकि प्रियांकुल पाण्डेय दिल्ली में रहता है। पति से विवाद के चलते रेखा का सवायजपुर कोतवाली के शिवराज पुर निवासी कुलदीप से अफेयर हो गया। इसके बाद दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे।

लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर कुलदीप के अनुसार, रात में रेखा के जेठ दीपांकुर और श्यामसुंदर ने रेखा को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। रेखा को जलता हुआ देखकर कुलदीप उसे बचाने दौड़ा। जिसके चलते दोनों ही झुलस गए। दोनों के झुलसने के बाद कुलदीप किसी तरह सीएचसी पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसके दोनों हाथ झुलसे हुए देखकर उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहीं पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर 6 लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

spot_img
- Advertisment -spot_img

ताज़ा ख़बरें