Homeहरदोईहाथी दांत की तस्करी में सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

हाथी दांत की तस्करी में सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

हरदोई : जयपुर में हाथी दांत की तस्करी में पकड़े गए पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर को आईजी लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने बर्खास्त कर दिया है। सब इंस्पेक्टर नाजुदीन खान का तबादला उन्नाव से हरदोई जनवरी माह में हुआ था। इसके बाद से वह पुलिस लाइन में तैनात था।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि यहां आमद कराने के बाद सब इंस्पेक्टर मेडिकल लीव पर चला गया था। उसे 13 मार्च को जयपुर की एसओजी टीम ने हाथी दांत की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। सब इंस्पेक्टर के साथ उसके साथी गुलाम खान और नादिर उर्फ शाहरुख भी गिरफ्तार हुए थे।

इनके पास से एसओजी टीम ने एक रिवाल्वर, 6 कारतूस और डेढ़ लाख रुपये नकद, 35 बड़े हाथी दांत समेत अन्य सामान बरामद किया था। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद नाजुदीन को बर्खास्त कर दिया गया है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना