Homeहरदोईमहिला ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस अधीक्षक (एसपी) को...

महिला ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस अधीक्षक (एसपी) को सुनाई आपबीती

हरदोई: देहरादून से अपने गांव होली मनाने आई महिला से उसी के जेठ ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। जिसके चलते अब उसने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को अपनी आप-बीती सुनाई है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला लोनार थाने के एक गांव का है। वहां की एक महिला अपने पति और बच्ची के साथ देहरादून में मेहनत-मज़दूरी करती थी। होली पर वह अपने गांव आई हुई थी। 7 मार्च सुबह करीब 10 बजे महिला का पति उसकी डेढ़ साल की बच्ची को घुमाने के लिए बाहर ले कर चला गया।

महिला घर में ही रही थी,इसी बीच वहां उसका जेठ पहुंच गया और नहा रही महिला को गलत निगाह से घूरने लगा। जेठ के इस तरह देखने पर बहू ने विरोध किया तो जेठ ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म करने लगा।

पत्नी के चीखने की आवाज़ सुन कर जब उसका पति वहां पहुंचा,तो उस जेठ ने उसकी भी पिटाई कर दी। एसपी को अपनी आप-बीती सुनाने पहुंची. महिला का कहना था कि उसने चौकी और थाने पहुंच कर दुष्कर्म की शिकायत की, लेकिन वहां की पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।

- Advertisement -
spot_img
- Advertisment -

लेटेस्ट