होमहरदोईशादी का झांसा देकर महिला का किया शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन करने...

शादी का झांसा देकर महिला का किया शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन करने से मना करने पर आरोपी ने वायरल किये आपत्तिजनक फोटो

बावन/हरदोई: हरदोई जिले के लोनार कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को महिला ने एएसपी पश्चिमी से मिली और  न्याय की गुहार लगाई है। एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने पूरे मामले में थानाध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक लोनार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला से शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने युवक पर शादी के लिए कहा तो युवक ने महिला से धर्म परिवर्तन के लिए कहा गया। जब महिला ने धर्म परिवर्तन करने से मना किया तो आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल कर दिए गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरिफ नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि वह लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। शादी होने के बाद पति से विवाद होने के कारण वह मायके में रहने लगी। मायके में ही उसने ब्यूटी पार्लर खोल लिया। आरोप है कि ब्यूटी पार्लर के सामने आरिफ की दुकान है। इसके कारण उसका आना जाना था।

लोनार के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि शारीरिक शोषण के आरोपी आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें