होमकन्नौजकन्नौज में कुर्की का वारंट लेकर पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, अब...

कन्नौज में कुर्की का वारंट लेकर पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, अब बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

spot_img

कन्नौज: सोमवार की शाम को कन्नौज में एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। यहां पर अदालत के आदेश पर कुर्की का वारंट लेकर पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया है। घायल सिपाही को अस्पताल भेजा गया जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है।

गोली चलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों तक मामला पहुंचने पर बुलडोजर के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। घटना बिशुनगढ़ थाने के धमनीधरपुर नगरिया गांव की है। बाताते है कि कोतवाली पुलिस पर पूर्व प्रधान के पति के घर के अंदर फायरिंग की गई है। पुलिस ने आरोपी का घर चारों तरफ से घेर लिया है। अंदर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। पुलिस फोर्स के साथ एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

कन्नौज में कुर्की: एक सिपाही को लगी गोली

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के धमनी धरपुर नगरिया निवासी पूर्व प्रधान श्यामा देवी के पति अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्नालाल यादव के खिलाफ कुर्की वारंट कोर्ट से जारी हुआ था। सोमवार शाम बिशनगढ़ थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी और छिबरामऊ कोतवाली पुलिस जैसे ही उसके गांव पहुंची तो आरोपी के घर से फायरिंग शुरू हो गई। इससे पहले कि पुलिस खुद को बचा पाती गोली लगने से बिशनगढ़ थाने में तैनात सिपाही सचिन राठी घायल हो गया।

कन्नौज में कुर्की: मकान पर चल सकता है बुलडोजर

इसके चलते भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई। एएसपी डॉ. संसार सिंह, क्षेत्राधिकार सदर डॉ. प्रियंका बाजपेई समेत कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद भी मौके पर हैं। मौके पर बुलडोजर को भी बुला लिया गया है। माना जा रहा है कि फायरिंग नहीं रुकी या फायरिंग करने वालों ने सरेंडर नहीं किया तो मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा सकती है।

Salaar की आंधी में नही टिकी डंकी,3 दिन में रिकार्ड तोड़ कमाई, 400 करोड़ से ज्यादा का Collection

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें