होमकानपुरडांसर से 3 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

डांसर से 3 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

spot_img

कानपुर: शुक्लागंज के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पीड़िता डांसर ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है

मिली जानकारी के अनुसार, जाजमऊ चौकी के दीपक नगर में मंगलवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर के भतीजे का जन्मदिन चल रहा था। इस दौरान कुछ डांसर जन्मदिन पार्टी में नाच कर रहीं थीं। आरोप हैं कि तभी कुछ युवक एक डांसर को बहलाफुसला कर टेंट से कुछ दूर ले गए, यहां उन्होंने उसको शराब पिला दी

पीड़िता का आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर के उसके साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इसी बीच वो किसी तरह से बचकर जाजमऊ चौकी पहुंची।

यहां उसने मौजूद पुलिस कर्मियों से शिकायत की। डांसर होने के कारण पुलिस से उसकी शिकायत सुने बिना ही, उसे भगा दिया। इसके बाद उसने गंगाघाट कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। यहां पीड़िता से तहरीर ली गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज

मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी:आशुतोष कुमार (सीओ सिटी)

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें