Home लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी: दुष्कर्म के बाद दोनों बहनों की गला दबाकर हत्या की...

लखीमपुर खीरी: दुष्कर्म के बाद दोनों बहनों की गला दबाकर हत्या की फिर पेड़ से लटकाए शव, मुख्य आरोपी छोटू, जुनैद, सुहेल समेत 6 गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी: जिले में दो बहनों की दुष्कर्म और हत्या मामले में गुरुवार को पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की और इस मामले नया खुलासा किया है। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को छह लोगों ने अंजाम दिया था।

छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं जिसमे नामजद छोटू भी शामिल है। वही इस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान छोटू, करीमुद्दीन, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, आरिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने एक अभियुक्त जुनैद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उन पर घर में घुसकर मारपीट, दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। वही दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम कराया गया।

ezgif.com gif maker 38

आरोपी बहला-फुसलाकर किशोरियों को खेत ले गए और जबरन दुष्कर्म किया था : एसपी

संजीव सुमन ने बताया कि आरोपी लड़कियों को बहला-फुसला खेत में ले गए थे। एसपी ने यह भी बताया कि सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं लेकिन मुख्य आरोपी छोटे मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस की पूछताछ में सुहेल और जुनैद ने दुष्कर्म की बात कबूल की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया गांव के छोटू ने ही किशोरियों से आरोपियों ने दोस्ती कराई थी। लेकिन बुधवार को आरोपी बहला फुसलाकर दोनों लड़कियों को खेत में ले गए और वहां दुष्कर्म किया। आरोपियों के कपड़े और उनका डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है

पेड़ पर लटके मिले थे दोनों बहनों के शव

आपको बताते चले कि निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम की दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले थे। लड़कियों की मां का कहना है कि दोनों बेटियां घर के बाहर लगी मशीन पर चारा खदने गईं थीं।

शाम करीब पांच बजे पड़ोसी गांव के तीन युवक बाइक से आए और दोनों बेटियों को जबरन बाइक पर बैठाकर भागने लगे। मैंने शोर मचाते हुए बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वे उन्हें धक्का देकर भाग निकले। शोर सुनकर गांव वाले भी इकट्ठा हो गए और आरोपियों की तलाश शुरू की। शाम करीब एक घंटे बाद 6 बजे गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में दोनों बेटियों शव खैर के पेड़ से लटका मिला।

लखीमपुर की घटना बहुत ही दुखःद है। सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है। सरकार सीधे नजर बनाए हुए थी। आरोपियों ने पहले बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया फिर हत्या कर लटका दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखीमपुर की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। अपराध करने वाला एक भी अपराधी बच नहीं पाएगा। उनके खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी जो एक मिशाल बनेगी: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

“ऐसी दुःखद व शर्मनाक घटनाओं की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। यूपी में अपराधी बेखौफ हैं, क्योंकि सरकार की प्राथमिकताएं गलत हैं।’ मायावती

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

हरदोई के निपुण को मिला आर्ट कॉम्पटीशन का सबसे बड़ा अवार्ड “राजा रवि वर्मा सम्मान 2023”

हरदोई: शहर के बावन चुंगी निवासी निपुण सोमवंशी ने" यथा नाम तथा कर्म"उक्ति को चरितार्थ कर दिखाया. पोट्रेट आर्ट कॉम्पटीशन वर्ग में...

हाई ब्लड प्रेशर ((हाइपरटेंशन) के मरीज खाए यह फल, बिना दवा हाई BP होगा रफूचक्कर

हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) की समस्या आजकल काफी आम हो चुकी है. हाइपरटेंशन में हार्ट से शरीर के अन्य भागों तक ब्लड...

किरायेदारों के लिए बुरी खबर: किरायेदारों को अब दोगुना देना होगा बिजली का बिल

हरदोई/HDI Bharat: किरायानामा पर बिजली का कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को अब घरेलू बिल की जगह व्यवसायिक दर से बिल का भुगतान...

फिर नोटबंदी: 2000 के नोट वापस लेगा RBI, 23 मई से शुरू होगी नोट बदलने की प्रक्रिया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश की सबसे बड़ी करेंसी 2000 के नोट पर बड़ा फैसला लिया है. भारतीय रिजर्व बैंक के...