Home लखनऊ Lucknow news: अखिलेश यादव ने पुलिस की चाय पीने से किया मना,...

Lucknow news: अखिलेश यादव ने पुलिस की चाय पीने से किया मना, कहा – जहर मिला दिया तो… हमें आप पर भरोसा नहीं

लखनऊ: सपा कार्यकर्ता व Twitter के एक admin को लखनऊ पुलिस की गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने इस गिरफ्तारी का विरोध किया और कहा कि सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी। अखिलेश यादव अपने समर्थकों के साथ पुलिस मुख्यालय में ही बैठ गए।

इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुँचने लगे और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की तानाशाही बिलकुल नहीं चलेगी। पुलिस बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है और समाजवादी पार्टी के किसी भी नेता को कभी भी गिरफ्तार कर ले रही है।

पुलिस मुख्यालय में मौजूद अखिलेश यादव को वहां मौजूद अधिकारियों ने चाय पीने के लिए कहा , जिस पर अखिलेश यादव ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘आप जहर मिला दोगे तो.. हमें आप पर भरोसा नहीं।’ पुलिस के बहुत कहने पर अखिलेश ने कहा कि हम बाहर से चाय मंगवा लेंगे और कप आपका ले लेंगे। इतना कहकर उन्होंने अपने कार्यकर्ता से चाय मंगवाई।

आपको बता दें रविवार सुबह अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी केTwitter के एक admin मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मनीष के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में तीन मुकदमें दर्ज हैं।

इस मामले की जानकारी जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हुई तो इस गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंच गए और वहीं बैठ गए। उन्होंने कार्यकर्ता को रिहा करने की मांग की।

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

पत्नी और 4 माह की मासूम बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर ली जान, उसके बाद खुद फांसी पर लटका

उन्नाव: यूपी के उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के मजरा रूदी खेड़ा में पारिवारिक कलह में युवक ने पत्नी और...

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष समेत 4 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

पिहानी/हरदोई: अदालत के आदेश के पुलिस ने तीन महीने बाद निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष समेत 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की...

 लखनऊ, हरदोई समेत आज प्रदेश भर में ओलावृष्टि-बारिश की प्रबल संभावना, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से और राजस्थान के निकट चक्रवातीय दबाव क्षेत्र होने के चलते उत्तर प्रदेश में सोमवार को...

बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने जताई कड़ी नाराजगी

हरदोई: आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई।