होमप्रयागराजउमेश पाल हत्याकांड: FIR में अतीक अहमद के बेटे असद का नाम जोड़ा...

उमेश पाल हत्याकांड: FIR में अतीक अहमद के बेटे असद का नाम जोड़ा गया, मूल FIR में असद का नाम नहीं था

spot_img

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने FIR में अतीक अहमद के तीसरे नम्बर का बेटा असद को नामजद कर दिया है। FIR में अब उसका नाम भी जोड़ दिया गया है। मूल FIR में असद का नाम नहीं था। असद के अलावा सदाकत खान, एनकाउंटर में मारे गए अरबाज और साबिर के नाम भी FIR में जोड़े गए हैं।

पुलिस का कहना है कि जितने लोग प्रकाश में आते जाएंगे। एफआईआर में उनके नाम जोड़ दिए जाएंगे। उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद उसका भाई अशरफ पत्नी शाइस्ता, गुलाम और गुड्डू मुस्लिम को ही नामजद किया गया था। इसके अलावा अतीक अहमद का बेटा तथा अन्य बेटे लिखा था।

अतीक अहमद के 9 सहयोगी और अन्य साथी भी लिखा गया था। सीसीटीवी फुटेज, सदाकत खान का बयान तथा अन्य सुबूत मिलने के बाद विवेचक ने एफआईआर में अतीक के बेटे असद को नामजद कर दिया। असद के साथ सदाकत खान, मुठभेड़ के मारे गए अरबाज खान, बाद में प्रकाश में आए शूटर साबिर को भी नामजद कर दिया गया।

फिलहाल इन सभी के खिलाफ धारा 302, 307, 147, 148, 149, दफा 34, 120 बी, विस्फोटक अधिनियम की धारा 3 और 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट लगाया गया है। सूत्रों का कहना एफआईआर में अभी और भी धाराएं जोड़ी जाएंगी। सदाकत खान से पूछताछ में पुलिस को कई और नामों के बारे में पता चला है जो षड्यंत्र में शामिल थे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें