होमहरदोईहरदोई डिपो होली पर चलाएगा 73 अतिरिक्त बसें, यात्रियों का सफ़र होगा...

हरदोई डिपो होली पर चलाएगा 73 अतिरिक्त बसें, यात्रियों का सफ़र होगा आसान

हरदोई: जिले में होली के त्यौहार पर दिल्ली और लखनऊ जाने वाले यात्रियों का सफर आसन होगा। हरदोई डिपो तीन मार्च से 12 मार्च तक दोनों रूटों पर 73 अतिरिक्त बसें चलाएगा।

आपको बता दें इन दोनों रूट पर पहले से ही करीब 80 बसें चल रहीं हैं। होली के पर्व पर जिला मुख्यालय के अलावा छह बड़े कस्बों से दिल्ली जाने के लिए बसें मिलेंगी। इसके अलावा अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गईं हैं।

जिले के ज्यादातर लोग दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में काम करने जाते है। त्योहारों पर लोगों के घर वापस आने के कारण यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हो जाता है। आने वाली होली के कारण लोगों की भीड़ रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टॉप पर बढ़ने लगी है।

लेकिन इस बार होली पर घर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बार परिवहन निगम ने दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रूट्स पर बसों की संख्या बढ़ाई है। ज्यादातर यात्री इन्हीं मार्गों से अपने घरों को पहुंचते हैं। इसके अलावा तीन मार्च से 12 मार्च तक नियमित रूप से बसें चलेंगी।

73 अतिरिक्त बसें बरेली, शाहजहांपुर, कन्नौज, प्रयागराज, सीतापुर आदि रूटों पर चलेंगी। यदि यात्री बढ़ाते है तो बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। जिले के स्थानीय रूटों शाहाबाद, बिलग्राम, साड़ी, पिहानी  सहित अन्य रूटों पर भी बसें नियमित चलेंगी। रोडवेज ने शुक्रवार यानि कि आज से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें