Upcoming Smartphones November 2023: लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च का इंतजार आपको भी है तो नवंबर अभी बाकी है! नवंबर के आखिरी दो सप्ताह में कई स्मार्टफोन लॉन्च के लिए तैयार हैं। लेकिन पहले आपको अगले हफ्ते आने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में बता देते हैं। अगले हफ्ते Oppo, Honor, और Red Magic की ओर से लेटेस्ट धांसू स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन से होंगे ये लेटेस्ट फोन।
Upcoming Smartphones: Honor 100
Honor 100 को कंपनी अगले हफ्ते 23 तारीख को लॉन्च करने जा रही है। यह सीरीज फिलहाल चीन में लॉन्च की जा रही है। लॉन्च का समय 1.30 PM GMT+8 रहेगा। लॉन्च इवेंट को Weibo पर लाइव स्ट्रीम के जरिए देखा जा सकेगा। सीरीज में Honor 100 और Honor 100 Pro को कंपनी पेश करेगी, ऐसा कहा जा रहा है। इसके वनिला मॉडल में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट होगा।
जबकि Honor 100 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 SoC होगा। दोनों ही हैंडसेट 1.5K डिस्प्ले से लैस होंगे। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ बताया गया है। साथ ही डिवाइसेज में 100W तक फास्ट चार्जिंग भी बताई गई है।
- यह भी पढ़ें:
- पहली बार भारतीय सड़कों पर दिखी Maruti Suzuki EVX , जाने इसके दमदार फीचर और संभावित कीमत
- कोटेदारों की मनमानी होगी खत्म, राशन कार्ड धारकों को मिलेगा पूरा राशन, जाने पूरी प्रक्रिया
- अपात्र राशन कार्ड धारकों के लिए बुरी खबर
- Vivo Y78t स्मार्टफोन 12GB तक रैम के साथ हुआ लॉन्च, जाने क्या है कीमत
Upcoming Smartphones: Oppo Reno 11
Upcoming Smartphones: Oppo की Reno 11 सीरीज भी चीन में 23 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। इसका इंतजार ओप्पो फैंस को बेसब्री से है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार कंपनी सीरीज में Reno 11, Reno 11 Pro को लॉन्च कर सकती है। Reno 11 में MediaTek Dimensity 8200 आने की खबर है।
Reno 11 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 आ सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन लेंस देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस होकर आ सकते हैं। ColorOS 14 पर ये ऑपरेट करेंगे। Reno 11 में 67W चार्जिंग फीचर होगा जबकि Reno 11 Pro फोन 80W चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है।
Upcoming Smartphones: Red Magic 9 Pro
Upcoming Smartphones: नवंबर में लॉन्च होने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन में एक नाम Red Magic 9 Pro का भी है। यह फोन भी 23 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 होगा। कहा गया है कि यह पहला गेमिंग फोन होगा जिसमें क्वालकॉम का ये लेटेस्ट चिपसेट होगा। फोन एक आकर्षक लुक के साथ आ सकता है जिसमें RGB लाइट्स इस्तेमाल की जा सकती हैं।
फोन में 50 मेगापिक्सल का Samsung GN5 प्राइमरी लेंस बताया गया है। साथ में 50 मेगापिक्सल का ही Samsung JN1 अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। फोन में 6,500mAh की भारी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है।