चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने V20 सीरीज के तहत V20 और V20 SE को भारत में पेश किया था। अब कंपनी वी-20 सीरीज के नए हैंडसेट Vivo V20 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस अगामी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं। वहीं, अब टेक टिपस्टर सुधांशु ने Vivo V20 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा किया है।
Vivo V20 Pro को 25 नवंबर के दिन भारत में लॉन्च करेगी
वीवो अपने नए स्मार्टफोन V20 Pro को 25 नवंबर के दिन भारत में लॉन्च करेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है।
V20 Pro की संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Vivo V20 Pro स्मार्टफोन में 6.44 इंच का एफएचडी प्लस डिस्प्ले देगी। इस अपकमिंग फोन में Snapdragon 765G प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा इस हैंडसेट को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ फ्रंट में 44MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है।
Vivo V20 Pro की संभावित कीमत
सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अगामी वीवो वी20 प्रो स्मार्टफोन की भारत में कीमत 30,000 रुपये रख सकती है। इसके अलावा इस फोन को कई कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।







