Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव का हमला, कहा भाजपा आरक्षण छीनकर पिछड़े वर्ग को सत्ता...

अखिलेश यादव का हमला, कहा भाजपा आरक्षण छीनकर पिछड़े वर्ग को सत्ता से बाहर करना चाहती है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का हमेशा से ही पिछड़ों दलितों के प्रति व्यवहार सौतेला रहा है। आज बीजेपी ने पिछड़ों का आरक्षण छीना है। यह एक धोखा है। बाबा साहब द्वारा मिला अधिकार छीना जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा पिछड़ा वर्ग समाज का आरक्षण खत्म करके समाज को सत्ता से बाहर करने की साजिश की जा रही है। भाजपा पिछड़ों का वोट चाहती है लेकिन सत्ता में भागीदारी नहीं देना चाहती है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली की सरकार पिछड़ों के वोट से बनी लेकिन उस समाज के लिए कोई स्थान नहीं है। सपा अब भाजपा के हर षड्यंत्र का विरोध करेगी। अभी पिछड़ों का हक छीना गया है आगे दलितों का अधिकार छीना जाएगा।

सपा अध्यक्ष ने कहा इससे पहले पुलिस बोर्ड के परिणाम में भी यही किया था। उसमें आरक्षण व्यवस्था में बदलाव किया गया। जिसकी वजह से 1700 दलितों-पिछड़ों को नौकरी से बाहर होना पड़ा। 69000 शिक्षक भर्ती में भी यही हुआ।

Rojgar alert Banner

उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार पर भरोसा नहीं है। पार्टी के लोग सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। भाजपा चुनाव में नहीं जाना चाहती है। वह मामले को उलझाए रखना चाहती है। इससे पहले राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग बना था उसे भी सरकार ने खत्म कर दिया।

कांग्रेस में ज्यादा फर्क नहीं है। दोनों एक ही हैं: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कांग्रेस की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण पर कहा कि कांग्रेस की तरफ से अभी कोई न्योता नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस में ज्यादा फर्क नहीं है। दोनों एक ही हैं। 

Pradeep Pal
Pradeep Palhttps://hdibharat.com
प्रदीप पाल, पिछले छह सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया. मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं. बिजनेस के साथ ही राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और सरकारी योजनाओं की खबरों में ख़ास रूचि है.
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना