होमउत्तर प्रदेशधनगर प्रमाण पत्र नहीं बने, तो धनगर समाज सड़क पर उतरने को...

धनगर प्रमाण पत्र नहीं बने, तो धनगर समाज सड़क पर उतरने को होगा मजबूर

हरदोई: हरदोई में आज धनगर समाज की बैठक हुयी जिसमे धनगर प्रमाण पत्र को लेकर चर्चा हुई। धनगर समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश धनगर ने बताया उत्तर प्रदेश के कई जनपद जैसे लखनऊ,लखीमपुर खीरी,सीतापुर, प्रतापगढ़,रायबरेली व देवरिया जनपद में लगातार धनगर प्रमाणपत्र बन रहे है, लेकिन हरदोई में धनगर प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किये जा रहे है.

अखिलेश धनगर जी ने बताया 1950 के भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन में DHANGAR 27 NO. पर SC की सूची में अंकित है, फिर भी हरदोई धनगर प्रमाण पत्र नहीं बनाये जा रहे है। जिलाध्यक्ष ने कहा अगर हरदोई में धनगर प्रमाण पत्र नहीं बनाये जायेगे तो धनगर समाज सड़क पर उतरने को मजबूर होगा. अध्यक्षता कर रहे राजा राम जी ने कहा कि हमे अपने अधिकार के लिए लड़ने की जरूरत है।

बैठक में श्याम पाल धनगर जी और पराग पाल जी को संरक्षक नियुक्त किया गया। वही स्वामी दयाल धनगर को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राम प्रसाद धनगर, राजाराम पाल, श्याम पाल धनगर, पराग पाल, आदि लोग उपस्थित रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें