होमउत्तर प्रदेशOrai News: घना कोहरा बना काल, अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, 3...

Orai News: घना कोहरा बना काल, अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, 3 की हुई मौत

spot_img

उत्तर प्रदेश में उरई तहसील के कदौरा क्षेत्र में घने कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, खेत से हरी मटर तोड़कर और उसका कांटा करवाकर तीन किसान घर वापस लौट रहे थे। तीनों अपने घर ट्रैक्टर से लौट रहे थे। तभी इटौरा बबीना मार्ग पर दादूपुर और कुआं खेड़ा के बीच घने कोहरे के कारण रात 12 बजे करीब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कड़ी मुश्किल से तीनों को बाहर निकाला। मृतकों में कुआं खेड़ा निवासी 50 वर्षीय भूरे पाल पुत्र राम नारायण, 55 वर्षीय प्रताप सिंह पुत्र स्व. कृपाल सिंह और लोकेंद्र कुशवाहा उम्र 26 वर्ष पुत्र कमलेश मिस्त्री शामिल हैं।

वहीं, मनोज कुशवाहा हादसे में घायल हो गए। घटनास्थल से गुजर रहे अन्य किसानों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए किसानों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, और गंभीर घायल का इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें