Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा मानसून सत्र:  विधानसभा में आज प्रश्नकाल में सिर्फ महिलाएं ही बोलेंगी

विधानसभा मानसून सत्र:  विधानसभा में आज प्रश्नकाल में सिर्फ महिलाएं ही बोलेंगी

लखनऊ: विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन यानि बृहस्पतिवार को विधानसभा सदन में सिर्फ महिलाओं को ही बोलने का मौका मिलेगा। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले महिलाएं ही सदन में अपनी बात रखेंगी। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन को दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यमंत्रणा की बैठक में निर्णय लिया गया कि बृहस्पतिवार को सदन की कार्यवाही में महिलाओं की भूमिका खास होगी। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल में भी सिर्फ महिलाओं के ही सवालों पर चर्चा ही होगी।

विधानसभा मानसून सत्र: अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा विधायकों का अनुरोध किया खारिज

हालांकि अध्यक्ष सतीश महाना की इस घोषणा पर समाजवादी पार्टी के कुछ विधायकों ने अपने सवाल लेने का अनुरोध किया, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने उनके इस अनुरोध को खारिज कर दिया। इस पर समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने प्रश्नकाल में पुरुष विधायकों के सवाल भी लिए जाने का अनुरोध किया था जिसे अध्यक्ष ने मना कर दिया।

अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायकों से यह भी अनुरोध किया कि बृहस्पतिवार को दर्शक दीर्घा के लिए भी सिर्फ महिलाओं को ही पास जारी किया जाएगा, इसलिए विधायक किसी व्यक्ति के लिए पास जारी करने का अनुरोध न करे।

बुधवार को सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन को अवगत कराया कि बृहस्पतिवार को सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सिर्फ महिलाओं को ही बोलने का मौका देने का निर्णय किया गया है।

Pradeep Pal
Pradeep Palhttps://hdibharat.com
प्रदीप पाल, पिछले छह सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया. मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं. बिजनेस के साथ ही राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और सरकारी योजनाओं की खबरों में ख़ास रूचि है.
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना