होमउत्तर प्रदेशWeather Update: हाड़ कंपाने वाली सर्दी के लिए हो जाइये तैयार, 9...

Weather Update: हाड़ कंपाने वाली सर्दी के लिए हो जाइये तैयार, 9 साल बाद हुई इतनी ठंड, रात का पारा 6.4 डिग्री तक पहुंचा

spot_img

Weather Update: कानपुर में रात का पारा लगातार नीचे जा रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नौ साल बाद 15 दिसंबर का न्यूनतम तापमान इतने नीचे आया है। इससे पहले 2013 में इतना ही तापमान रिकार्ड किया गया था।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्द्यालय के मौसम विभाग के हेड डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि अरब सागर से उठने वाली बर्फीली हवाओं से शनिवार से दिन में भी ठंड होने लगेगी। साथ ही रात का तापमान और नीचे जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें –

शुक्रवार को दिन का तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। डॉ. पांडेय ने Weather Update में बताया कि कानपुर मंडल सहित प्रदेश और आसपास के राज्यों में सर्दी बढ़नी शुरू हो गई है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री तक दर्ज किया गया है। जबकि दिन में अभी तक धूप होने से अभी तक ठंंडक कम थी, लेकिन इसमें अब इजाफा हो सकता है। बताया कि धूप तो निकलेगी लेकिन हवा चलने से ठंडक लगेगी।

Weather Update: दिसंबर में शून्य डिग्री तक जा चुका है पारा

आपको बता दें दिसंबर में रात का तापमान शून्य डिग्री भी जा चुका है। पिछले कुछ वर्षों में तापमान एक से लेकर 5 डिग्री भी रहा है। 31 दिसंबर 2019 की रात में पारा जीरो तक गया था, वही 2015 में 20 दिसंबर को 1 डिग्री, 2020 में 20 दिसंबर को चार डिग्री तक पारा आ चुका है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें