लखनऊ: महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर योगी सरकार सख्त नजर आ रही है. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अब महिलाओं के खिलाफ हुए गंभीर अपराधों में अग्रिम जमानत के प्रावधान खत्म करने जा रही है।
इसी कड़ी में सरकार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में दंड प्रक्रिया संहिता (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया है। अगर विधेयक कानून बनता है तो महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों में अग्रिम जमानत के प्रावधान खत्म हो जायेगा।
सरकार ने गुरुवार को दंड प्रक्रिया संहिता (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक 2022 व निजी तथा सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने वालों से वसूली के लिए उत्तर प्रदेश लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली (संशोधन) विधेयक 2022 विधानसभा सदन के पटल पर रखा गया।
- यह भी पढ़ें:
- Ind W vs Eng W: हरमनप्रीत की कप्तानी में 23 साल बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में जीती वनडे सीरीज
- Pixel 7, और Pixel 7Pro स्मार्टफोन्स भारत में होंगे लॉन्च, google ने किया एलान
- Raju Srivastava: आज पंचतत्व में विलीन होंगे राजू श्रीवास्तव , सुबह 8 बजे से होंगे पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन