Homeहरदोईआम के पेड़ से लटका मिला प्रधान का शव

आम के पेड़ से लटका मिला प्रधान का शव

spot_img
spot_img

हरदोई: जिले के भरखनी ब्लॉक की पत्योरा ग्राम पंचायत के प्रधान का शव शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज थाना क्षेत्र के नवदिया गांव में एक आम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल के लिए पहुँच गए। हालांकि परिजनों ने इस घटना पर चुप्पी साध रखी है।

पत्योरा ग्राम पंचायत का प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। पत्योरा ग्राम पंचायत के निवासियों ने 58 वर्षीय भुम्मी को प्रधान के रूप में चुना था। बताया जा रहा है मंगलवार देर शाम भुम्मी घर से बिना कुछ बताए निकल गए थे।

बुधवार की सुबह पड़ोसी जिले शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के नवदिया गांव के एक खेत में पेड़ से गमछे के फंदे में भुम्मी का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। प्रधान की मौत की जानकारी से गांव में शोक व्याप्त हो गया।

spot_img
- Advertisment -spot_img

ताज़ा ख़बरें