Homeहरदोईसौतेले पिता ने किया अपनी 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

सौतेले पिता ने किया अपनी 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

spot_img
spot_img

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले पिता ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची अपने पिता के साथ सब्जी बेचने गई थी। इसके बाद जब वो वापस घर लौटी, तो उसने पिता की गंदी हरकत के बारे में अपनी मां को सब कुछ बता दिया। इसके बाद पीड़ित बच्ची की मां ने थाने में तहरीर देकर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का रिपोर्ट थाने पर दर्ज कराई है। पीड़िता की मां ने दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की उम्र 12 है। उसने 3 साल पहले ही दूसरी शादी की है। दूसरे पति ने ही अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।

महिला ने रिपोर्ट में कहा कि मेरी बेटी पति के साथ ऑटो बाजार मे सब्जी बिक्री करने गई थी। जब वह बाजार से वापस आई, तो उसने बताया कि मेरे पति ने सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

उसकी बेटी ने उसको यह भी बताया कि इससे पहले भी उसका पिता कई बार गलत काम कर चुका है। लेकिन डर की कारण वह बताने की हिम्मत न जुटा सकी।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

spot_img
- Advertisment -spot_img

ताज़ा ख़बरें