HomeहरदोईHardoi News: खाई में गिरी कार, एक की मौत 6 बुरी तरह...

Hardoi News: खाई में गिरी कार, एक की मौत 6 बुरी तरह ज़ख्मी

spot_img
spot_img

हरदोई/HDI Bharat: हरदोई में सोमवार की रात पिहानी मार्ग पर घने कोहरे के कारण कार रोड से उतर कर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोग बुरी तरह ज़ख्मी हो गए और एक युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग शाहाबाद खरीदारी करने आए थे, खरीदारी करके देर रात अपने गांव थाना मंझिला के इसाई पुरवा लौट रहे थे। चठिया पुल से पहले घने कोहरे के कारण गाड़ी रोड से उतर कर एक खाई में जा गिरी।

सूचना पर पहुंची मंझिला पुलिस ने गाड़ी में फंसे घायलों को निकालकर शाहाबाद सीएचसी भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने इसाईपुरवा रहने वाले विशाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। गांव के ही आकाश सिंह और अनीता सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।

spot_img
- Advertisment -spot_img

ताज़ा ख़बरें