HomeहरदोईHardoi News: शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप,...

Hardoi News: शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप, नकदी और जेवर गायब होने पर मुकदमा दर्ज

Hardoi News: बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को शादी का भरोसा देकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि युवती घर से करीब एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई। मामले में युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, घटना 6 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे की है। आरोप है कि गांव निवासी चंद्रेश सिंह ने अपने साथी सौरभ सिंह के साथ मिलकर 24 वर्षीय युवती को शादी का झूठा आश्वासन देकर बहला-फुसलाया और अपने साथ ले गया।

जब काफी देर तक युवती घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी गायब मिले। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका।

सभी प्रयास विफल रहने पर युवती के भाई ने सोमवार रात करीब 10:26 बजे बिलग्राम कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाल विजय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना