न्यूड फोटोशूट मामले में एक्टर रणवीर सिंह सोमवार को मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए। रणवीर सिंह सोमवार सुबह 7 बजे से लेकर 9.30 बजे तक चेम्बूर पुलिस स्टेशन में मौजूद थे और यहां पर उन्होंने अपना बयान दर्ज करवाया। बता दें कि रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसकी तस्वीरें बाद में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी पोस्ट कर दी थीं।
इस फोटोशूट को लेकर देशभर में कई जगहों पर जोरदार विरोध देखने को मिला था। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर मीम्स बनाए और शेयर किए।
रणवीर सिंह ने कहा कि नहीं पता था इतनी दिक्कत हो जाएगी
एक रिपोर्ट अनुसार रणवीर सिंह पुलिस पूछताछ के दौरान इस बात पर अड़े रहे कि वो तस्वीरें उन्होंने अपलोड नहीं की थीं। साथ ही रणवीर सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि तस्वीरों से इतनी बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। बता दें कि रणवीर सिंह को पिछले हफ्ते समन किया गया था लेकिन उन्होंने कहा था कि उन्हें और वक्त चाहिए होगा।
रणवीर सिंह सोमवार को फाइनली मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए और इस पूरे मामले पर अपना बयान दर्ज कराया। बता दें कि पिछले महीने चेम्बूर पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी।
रणवीर सिंह के लिए आफत बन गया न्यूड फोटोशूट
रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट जहां उनके लिए आफत का सबब बन गया वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब मजे लिए गए। लोगों ने जमकर मीम्स बनाए और शेयर किए। बता दें कि कई NGOs ने रणवीर सिंह के खिलाफ सड़कों पर भी होर्डिंग लगाकर प्रदर्शन किया था और इसे मानसिक कचरा बताया था।
- यह भी पढ़ें :
- Hardoi news: समय से खाद्यान्न उठान सुनिश्चित किया जाए: एडीएम
- UP News: बड़े शहरों में पार्किंग के लिए एक समान होंगे नियम और शुल्क
- Sitapur News : ट्रक से 5 किलो अफीम बरामद, अनुमानित कीमत 5 करोड़, एक गिरफ्तार
- कार्तिक आर्यन ने 9 करोड़ के पान मसाला के विज्ञापन कों ठुकराया