होमदेशUP: प्रचंड गर्मी के लिए हो जाईये तैयार, टूट सकता है 122...

UP: प्रचंड गर्मी के लिए हो जाईये तैयार, टूट सकता है 122 सालों का रिकॉर्ड

spot_img

इस बार सर्दी के सितम की तरह गर्मी के तेवर भी बहुत गरम होंगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आमतौर पर जून में सक्रिय होने वाले अलनीनो की हलचल प्रशांत महासागर में अभी से बढ़ गई है। इसीलिए इस बार गर्मियों के दिन भी ज्यादा होंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और स्थानीय चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अध्ययन में यह बात सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार लू ज्यादा दिन चलेगी।
वहीँ बारिश कम होने के आसार है। सूखा पड़ने की सम्भावना भी जताई जा रही है.

यह भी पढ़े: नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का जीवन परिचय (Biography of Netaji Subhash Chandra Bose)

अभी दक्षिणी हिस्से में अलनीनो का असर महसूस किया जा रहा है। इसके कारण मध्य और पश्चिमी प्रशांत महासागर की सतह पर तापमान में बदलाव दिख रहा है और यह धीरे-धीरे यह आगे बढ़ेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जुलाई से सितंबर के बीच गर्मी चरम पर होगी। ऐसा अनुमान है कि इस बार की गर्मी पिछले 122 सालों का रिकार्ड तोड़ सकती है।

122 वर्षों का टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम विभाग के पास उपलब्ध पिछले 122 सालों के आंकड़ों के अनुसार अभी तक साल 2016 में सर्वाधिक गर्मी रही है। उसके बाद 2019 और 2020 में लगातार ऐसा देखने को मिला। फिर अलनीनो के कमजोर होने से मौसम में बदलाव आया। अध्ययन में यह आशंका जाहिर की गई कि 2023 की गर्मी पिछले सभी आंकड़ों पर भारी पड़ सकती है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें