होमशिक्षा/रोजगारUP Police Recruitment 2022 : पुलिस विभाग में भर्ती शुरू, कौन कर...

UP Police Recruitment 2022 : पुलिस विभाग में भर्ती शुरू, कौन कर सकता है आवेदन?

spot_img

UP Police Recruitment 2022 : उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में नौकरी पाने की सपने देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हाल ही में कांस्टेबल के सैकड़ों पदों पर बम्पर भर्तियां निकली हैं। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत एक अक्तूबर 2022 से चुकी है जोकि 31 अक्तूबर तक चलेगी।

यह भी पढ़ें : Ankita Murder Case: SIT का खुलासा: अंकिता से संबंध बनाना चाहता था पुलकित

गौरतलब है कि इस भर्ती के जरिए पुलिस विभाग में कुशल खिलाड़ियों के पदों को भरा जाएगा। इसके लिए 28 सितंबर को  अधिसूचना जारी की गई थी जिसके मुताबिक इसमें आवेदन करने के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे, जो स्पोर्ट कोटा के तहत विभिन्न खेलों/विधाओं में प्रतिभाग करते होंगे।

इसमें 335 पुरुष और 199 महिला समेत कुल 534 कुशल खिलाड़ियों की भर्ती की जानी है। भर्ती की पात्रता से जुड़ी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन? 

भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस पदों के लिए पुरुष वर्ग में सबसे अधिक 57 रिक्तियां एथलेटिक्स, 42 वाटर स्पोर्ट्स, 20-20 हॉकी एवं कुश्ती, आदि में निकाली गई हैं।

इसी प्रकार, महिला वर्ग में भी सबसे अधिक 46 रिक्तियां एथलेटिक्स, 19 तैराकी, 18 कुश्ती, 10-10-10 वालीबॉल, बास्केटबॉल और कबड्डी के लिए हैं। सभी के खेलों के लिए घोषित महिला व पुरुष वर्गों की रिक्तियों यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 अधिसूचना को देखकर विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें