Home हरदोई Hardoi News: आकाशीय बिजली गिरने से 2 किसानों की मौत एक...

Hardoi News: आकाशीय बिजली गिरने से 2 किसानों की मौत एक की हालत गंभीर

हरदोई: लगातार हो रही बारिश वैसे ही किसानों के लिए आफत बनी हुई है। शनिवार की रात बारिश के साथ आकाशीय बिजली के चपेट में आने से फसल की रखवाली कर रहे दो किसानों की मौत हो गई। जबकि एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसे उपचार के लिए पाली पीएचसी भर्ती कराया गया है। खबर मिलते ही एसडीएम सवायजपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है पाली थाना क्षेत्र के रामापुर मिश्र निवासी मुनिराज (23) अपने साथी छत्रपाल के साथ शनिवार की रात वह खेत में बने मचान पर लेटकर खेत में खीरा व करेला की फसल की रखवाली कर रहा था। रात लगभग तीन बजे दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिसमें मुनिराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी छत्रपाल गम्भीर रूप से झुलस गया।

परिजनों ने बताया मृतक मुनिराज दो भाइयों में सबसे छोटा था। एक वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। मृतक के एक डेढ़ माह की बेटी है। घटना के बाद से पत्नी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सुनील दत्त कौल ने बताया घायल को पीएचसी में भर्ती करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं दूसरी घटना लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम संग्रावा मजरा सराय राघव की है। जहां राजेंद्र (68) खेत में मूंगफली की फसल की रखवाली कर रहता था। उसी समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई है। परिजनों ने बताया राजेंद्र के दो लड़के व दो लड़कियां हैं। एक लड़के व दोनों लड़कियों की शादी हो चुकी है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होते ही सवायजपुर एसडीएम राकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

नए संसद भवन के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | new parliament building GK question answer in Hindi

दोस्तों आप सभी जानते हैं देश को नया संसद भवन (New Parliament) मिल चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया। नए भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में...

पागल कुत्ते के पागलपन ने लोगों का जीना किया मुहाल, 6 लोगों को काटकर गंभीर रूप से किया जख्मी

Hardoi/HDI Bharat: जिले में आवारा जानवरों के चलते लोग पहले से ही बहुत परेशान थे। लेकिन अब शहर में आवारा और पागल...

ड्रग इंस्पेक्टर ने दी चेतावनी, कहा प्रतिबंधित कांबिनेशन वाली दवाएं न बेचें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही

हरदोई/HDI Bharat: ड्रग इंस्पेक्टर स्वस्तिका घोष ने कई मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिबंधित की गई 14 दवाओं के मिश्रण...

Hardoi: अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की हुई मौत

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा चौराहा के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की मौत हो गई। घटना...