होमफर्रुखाबादफर्रूखाबाद: महिला की गला काटकर निर्मम हत्या, गांव में दहशत

फर्रूखाबाद: महिला की गला काटकर निर्मम हत्या, गांव में दहशत

spot_img

फर्रुखाबाद: साइकिल से घर वापस जा रही महिला की रंजिश में गला काट कर निर्मम हत्या कर दी गई। उसका सिर धड़ से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। महिला की गांव के ही कुछ लोगों रंजिश चल रही थी। उसी मुकदमे के संदर्भ में वह अपने वकील से मिलने के बाद वापस घर जा रही थी।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें –आंधी में उड़ा पंडाल, करंट से 3 बरातियों समेत 4 की मौत

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव राजानगला (रम्पुरा) निवासी रामपाल खेती करता है। उसकी गांव के लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। सात अप्रैल को रामपाल की पत्नी अंजू यादव ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी। इस पर अंजू मामले की शिकायत करने 27 अप्रैल को कलक्ट्रेट गई थी।

वहां आरोपी उसे नजर आए। इसकी उसने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। पुलिस ने इस मुकदमे को 11 मई को दर्ज कर लिया था। इसके बाद गांव के लोग मुकदमे को झूूठा बताकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर कोतवाल जयप्रकाश पाल मौके पर पहुंचे थे।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें –141 रिक्रूटों का प्रशिक्षण पूरा,हुई पासिंग आउट परेड

उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया था। इस पर गांव के लोग वापस चले गए थे। शुक्रवार देर शाम अंजू मुकदमे के संदर्भ में बात करने के लिए अपने वकील के घर गई थी। वहां से वह रात करीब नौ बजे साइकिल से वापस घर जा रही थी। तभी गांव के प्राथमिक स्कूल से 50 मीटर दूर कुछ लोगों ने घेर उसे लिया और धारदार हथियार हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें – चौकी इंचार्ज को गोली मारने वाला हिस्ट्रीशीटर मिर्ची मुठभेड़ में गिरफ्तार

उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। चीखपुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक हमलावर भाग गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मौके पर पहुंचकर मामले जानकारी ली।

देश की हर नौकरी की खबर आप तक सबसे पहले आपकी अपनी एप्प “रोजगार अलर्ट “पर

admin
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdibharat.rojgaralert
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें