Home हरदोई अखिलेश यादव की आत्मा इधर उधर भटक रही है: ब्रजेश पाठक

अखिलेश यादव की आत्मा इधर उधर भटक रही है: ब्रजेश पाठक

हरदोई। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज संडीला पहुंचे उसके बाद उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण और स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पूरा उत्तर प्रदेश गुंडों की गिरफ्त में था लेकिन आज पूरे प्रदेश में कानून का राज है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भटक रहे उनकी आत्मा इधर उधर भटक रही है। 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

संचारी रोग नियंत्रण और स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोगों को सरकार के कार्यों में सहयोग करने की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि मच्छर जनित रोगों को रोकने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान 10 विभागों के समन्वय से चलाया जाता है।

पिछले कुछ वर्षों में 50 हजार से अधिक मौत काला ज्वार, मस्तिष्क ज्वार, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, इंसेफेलाइटिस से होती थी। इसके कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की जान खतरे में पड़ती थी। मच्छर के काटने की वजह से उनको मच्छर जनित बीमारियां पनपती थी, उनका पूरी तरह से सफाया करने में सरकार को सफलता मिली है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा हमारी सरकार ने तय किया कि 1अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान घर -घर दस्तक के रूप में चलाने का काम करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1.80 लाख आशा बहने घर -घर दस्तक देगी। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर हम निरंतर कदम उठा रहे हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा आज स्कूल चलो अभियान के तहत नए सत्र की शुरुआत हुई है। वहीं संचारी रोगों से निपटने के लिए भी हम पूरी तरह तैयार हैं। आज से परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र की शुरुआत हुई है। इसके मद्देनजर डिप्टी सीएम संडीला स्थित प्राथमिक विद्यालय तिलोइयां कला में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करने पहुंचे।

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

पागल कुत्ते के पागलपन ने लोगों का जीना किया मुहाल, 6 लोगों को काटकर गंभीर रूप से किया जख्मी

Hardoi/HDI Bharat: जिले में आवारा जानवरों के चलते लोग पहले से ही बहुत परेशान थे। लेकिन अब शहर में आवारा और पागल...

ड्रग इंस्पेक्टर ने दी चेतावनी, कहा प्रतिबंधित कांबिनेशन वाली दवाएं न बेचें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही

हरदोई/HDI Bharat: ड्रग इंस्पेक्टर स्वस्तिका घोष ने कई मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिबंधित की गई 14 दवाओं के मिश्रण...

Hardoi: अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की हुई मौत

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा चौराहा के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की मौत हो गई। घटना...

Hardoi: दिल्ली से घर आ रहे युवक की बस में हुयी मौत

पिहानी/हरदोई: पिहानी क्षेत्र के गांव टनडौर रहने वाले 35 वर्षीय मनोज सिंह की दिल्ली से वापस आते समय बस में अचानक तबीयत...