होमहरदोईस्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा फहराने का काम करेगी भाजपा

स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा फहराने का काम करेगी भाजपा

spot_img

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता क्रांति दिवस से स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा फहराने का काम करेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में इस कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए भाजपा अभियान चलाएगी। इसके लिए सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी प्रकाश पाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने अभियान की रूपरेखा तैयार की।

जिला प्रभारी प्रकाश पाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान क्रांति दिवस 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ता सभी के सहयोग से घर-घर तिरंगा लगाने का कार्य करेंगे। यह कार्यक्रम भाजपा का न होकर पूरे राष्ट्र का कार्यक्रम है। इसलिए इस अभियान में राजनीति से इतर समाज के सभी लोगों को सहभागिता होनी चाहिए।

जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार प्रसार, तिरंगा यात्रा निकालना व सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर होर्डिंग के माध्यम से अभियान में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित कराने का काम करें। 11 से 13 अगस्त तक प्रत्येक वार्ड व बूथ पर प्रभातफेरी के माध्यम से जन जागरण करना, 13 से 15 अगस्त के बीच में सभी घरों में तिरंगा झंडा लगाने का कार्य किया जाएगा।

बैठक में कुं. रामबहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, राम किशोर गुप्ता गुड्डू, विधायक अलका अर्कवंशी, एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें