Home हरदोई जिलाधिकारी ने महिलाओं को नवदेवी सम्मान से किया सम्मानित

जिलाधिकारी ने महिलाओं को नवदेवी सम्मान से किया सम्मानित

Hardoi: आज नगर पालिका हरदोई के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत जनपद स्तरीय नवदेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा माँ दुर्गा के 9 रूपों के नाम पर जनपद के 13 नगरीय निकायों से चयनित महिलाओं को सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को माँ शैलपुत्री, वेस्ट टु वेल्थ से जुड़ी महिलाओं को माँ ब्राम्हचारिणी, अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी महिलाओं को माँ चन्द्रघंटा, सफाई मित्र महिलाओं को कूष्मांडा, स्वच्छता क्षेत्र में मास्टर ट्रेनर महिलाओं को माँ स्कंदमाता, स्वच्छता में नवाचार करने वाली महिलाओं को माँ कात्यायिनी, सामुदायिक कम्पोस्टिंग से जुड़ी महिलाओं को माँ कालरात्रि, निकाय की स्थिति में परिवर्तन में योगदान करने वाली महिलाओं को माँ महागौरी तथा सामुदायिक जागरूकता के लिए माँ सिद्धिदात्री के नाम पर सम्मानित किया।

मंडल स्तर भी होगा सम्मान

जनपद स्तर पर सम्मानित प्रत्येक श्रेणी में 2 महिलाओं को मण्डल स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। मण्डल स्तर पर चयनित प्रत्येक श्रेणी की एक महिला को 30 मार्च को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सम्मानित महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन महिलाओं को देखकर अन्य लोग भी प्रेरित होंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि डूडा की टीमों द्वारा लोगों को सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

पागल कुत्ते के पागलपन ने लोगों का जीना किया मुहाल, 6 लोगों को काटकर गंभीर रूप से किया जख्मी

Hardoi/HDI Bharat: जिले में आवारा जानवरों के चलते लोग पहले से ही बहुत परेशान थे। लेकिन अब शहर में आवारा और पागल...

ड्रग इंस्पेक्टर ने दी चेतावनी, कहा प्रतिबंधित कांबिनेशन वाली दवाएं न बेचें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही

हरदोई/HDI Bharat: ड्रग इंस्पेक्टर स्वस्तिका घोष ने कई मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिबंधित की गई 14 दवाओं के मिश्रण...

Hardoi: अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की हुई मौत

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा चौराहा के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की मौत हो गई। घटना...

Hardoi: दिल्ली से घर आ रहे युवक की बस में हुयी मौत

पिहानी/हरदोई: पिहानी क्षेत्र के गांव टनडौर रहने वाले 35 वर्षीय मनोज सिंह की दिल्ली से वापस आते समय बस में अचानक तबीयत...