Homeहरदोईहरदोई में ईडी की छापेमारी: शिक्षिका को गिरफ्तार कर ले गयी साथ,...

हरदोई में ईडी की छापेमारी: शिक्षिका को गिरफ्तार कर ले गयी साथ, जाने पूरा मामला

spot_img
spot_img

हरदोई: जिले में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ईडी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर के एक शिक्षिका के घर पर छापेमारी की, उसके बाद शिक्षिका को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले और शाइन सिटी से जुड़े मामले को लेकर ईडी ने छापेमारी और गिरफ्तारी की है।

सुबह-सुबह केंद्रीय एजेंसी ईडी ने की छापेमारी 

कोतवाली शहर क्षेत्र के धीर महोलिया की रहने वाली शशिबाला को शनिवार सुबह केंद्रीय एजेंसी ईडी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया है। क्षेत्र इलाके की रहने वाली शशिबाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। बताया गया महोलिया क्षेत्र से वो ग्राम प्रधान भी रही है।

शनिवार सुबह केंद्रीय एजेंसी की गाड़ियां वहां आकर रुकी। उन्होंने छापेमारी करने के बाद शशि बाला को गिरफ्तार किया तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह टीम ने छापेमारी की थी, जिसमे 7 से 8 लोगों शामिल थे। इसके अलावा इनके साथ केंद्रीय पुलिस भी मौजूद थी।

spot_img
- Advertisment -spot_img

ताज़ा ख़बरें