होमहरदोईHardoi News: जब तक बड़े भू माफियाओं के कब्जे नहीं हटाए जाएंगे,तब...

Hardoi News: जब तक बड़े भू माफियाओं के कब्जे नहीं हटाए जाएंगे,तब तक अतिक्रमण अभियान नहीं चलेगा: रजनी तिवारी

spot_img

शाहाबाद/हरदोई। जन चौपाल में शामिल होने पहुंची उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले ही घेर लिया और अतिक्रमण हटाने में पक्षपात करने वाले अधिकारियों की शिकायत कर डाली। कार्यकर्ताओं को गंभीरता से सुनने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी और कहा अतिक्रमण में किसी भी तरह का पक्षपात नहीं किया जाएगा।

पहले बड़े अतिक्रमणकारी जिन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है उनका अतिक्रमण हटाया जाएगा। अगर बड़े भू माफियाओं के कब्जे नहीं हटाए जाएंगे,तब तक अतिक्रमण अभियान नहीं चलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री का आदेश सुनकर अधिकारी सन्न रह गए। कार्यकर्ता उच्च शिक्षा मंत्री के तल्ख तेवर देखकर काफी प्रसन्न मुद्रा में दिखे।

आपको बताते चलें शासन के निर्देश पर शाहाबाद नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत पटरी और ठेली दुकानदारों को हटाकर पूरी तरह से बेरोजगार कर दिया गया। जबकि शासन के निर्देशों में बड़े अतिक्रमण कारी माफियाओं के लिए स्पष्ट निर्देश है।

परंतु पालिका प्रशासन द्वारा छोटे दुकानदारों को हटाकर उन्हें दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया। बड़ी संख्या में छोटे दुकानदार और ठेली वाले उच्च शिक्षा मंत्री से मिले और प्रशासन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान में मनमानी करने का आरोप लगाया।

कार्यकर्ताओं को गंभीरता से सुनने के बाद उच्च शिक्षा राज्य मंत्री के तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी जब तक सरकारी जमीनों से बड़े भू माफियाओं के कब्जे नहीं हटाए जाएंगे। तब तक शाहाबाद में अतिक्रमण अभियान नहीं चलाया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री के तल्ख तेवर देखकर अधिकारी सकते में हैं अब देखने वाली बात है की शाहाबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखेगा या बड़े भू माफियाओं के सामने प्रशासन नतमस्तक होगा

यह भी पढ़ें :
Kanpur News: सिपाही की गर्दन रेतकर नृशंस हत्या
Hardoi News: स्टेशन मास्टर की संदिग्ध हालात में मौत, ड्यूटी रूम में मिला शव
Hardoi News: प्रशासन ने कहा किसी भी पटरी व रेड़ी दुकानदार के विरूद्ध कोई उत्पीड़न कार्यवाही नहीं की गयी

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें