HomeहरदोईHardoi News: 7 साल की मासूम का शव गन्ने के खेत में...

Hardoi News: 7 साल की मासूम का शव गन्ने के खेत में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Hardoi News: हरदोई जिले के टड़ियांवा थाना क्षेत्र में बालिका की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। बच्ची से दुष्कर् की भी आशंका जताई जा रही हैं। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी मौके पर पहुंच गए है। इसके साथ ही मौके पर बेनीगंज और टड़ियावां पुलिस भी मौजूद है।

गुरुवार सुबह टड़ियांवा थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक सात वर्षीय बच्ची का शव पड़ा मिला। उसे गन्ने की पत्तियों से ढका गया था। खेतों की तरफ निकले लोगों की नजर पड़ी तो इस घटना से हड़कंप मच गया। उसकी पहचान होने पर परिजनों ने गला दबाकर हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई है। बालिका का शव मिलने की सूचना मिलते ही से सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

एसपी केशव चंद गोस्वामी ने बताया कि बालिका बुधवार की दोपहर को गांव के बाहर महुआ बीनने गयी थी। इसके बाद वह गायब हो गयी थी। उसकी खोज परिवार वाले कर रहे थे पर कुछ पता नही चल सका था। एसपी ने बताया कि जाहिरा तौर पर गले पर चोट के निशान हैं। डाक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उसकी रिपोर्ट के आधार पर कारवाई होगी। एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने कहा मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना