HomeहरदोईHardoi News: अवैध लकड़ी कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, पांच...

Hardoi News: अवैध लकड़ी कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, पांच गिरफ्तार 2 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

Hardoi News: हरदोई जिले के कछौना वन रेंज में अवैध लकड़ी कटान के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान विभाग ने लकड़ी से लदी एक ट्रक, एक हाइड्रा और दो ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की। इसके साथ ही, अवैध कटान में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

गोमती नदी किनारे हो रहा था अवैध कटान

कोथावां सेक्शन के हत्याहरण क्षेत्र में भिठरिया गांव के पास प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई हो रही थी। ठेकेदार माडल और लवकुश द्वारा किए जा रहे इस अवैध कटान की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। वहीं, बेनीगंज सेक्शन के तहत गोमती नदी के किनारे ढखौना गांव में भी अवैध कटान की सूचना पर कार्रवाई की गई।

पलिया-लखनऊ मार्ग पर गश्त के दौरान वन विभाग ने एक ट्रक और एक हाइड्रा को पकड़कर रेंज परिसर लाया। इन वाहनों के पातन और अभिवहन से संबंधित कागजात सही पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि, लकड़ी से लदी दोनों ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर लिया गया।

वन विभाग ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। लकड़ी और वाहनों को रेंज परिसर लाकर जांच की गई।

इस छापेमारी अभियान में वन क्षेत्राधिकारी विनय सिंह जादौन, डिप्टी रेंजर सुशील कुमार, वन दरोगा सत्यम सिंह, वन रक्षक रोहित शर्मा, अशोक कुमार और राजेश श्रीवास्तव शामिल रहे।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना