HomeहरदोईHardoi News: लखनऊ-पलिया हाईवे पर सड़क हादसा, मामी-भांजे की दर्दनाक मौत

Hardoi News: लखनऊ-पलिया हाईवे पर सड़क हादसा, मामी-भांजे की दर्दनाक मौत

Hardoi News: हरदोई जिले में लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मामी और भांजे की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। यह हादसा शनिवार देर रात शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पास नवीन गल्ला मंडी के पास हुआ।

उन्नाव जिले के दरियाखेड़ा निवासी सुमित (30) अपनी पत्नी संगीता (24) और भांजे लकी (19) के साथ रामपुर से लौट रहे थे। सुमित की बहन निशा रामपुर के दिलपुरा मोहल्ले में रहती हैं, जहां उनके बेटे विराट का जन्मदिन मनाने के लिए ये सभी दो जनवरी को गए थे। कार्यक्रम के बाद, शनिवार रात करीब 9 बजे, वे बाइक से वापस दरियाखेड़ा के लिए निकले।

रविवार तड़के करीब चार बजे उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने संगीता और लकी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुमित को मामूली चोटें आईं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने सड़क पर सतर्कता और यातायात नियमों के पालन की अपील की है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना