HomeहरदोईHardoi News: हरदोई के इतिहास में कभी नहीं हुई इतनी गर्मी, टूटा...

Hardoi News: हरदोई के इतिहास में कभी नहीं हुई इतनी गर्मी, टूटा रिकॉर्ड, तापमान 45.5 डिग्री

Hardoi News: हरदोई जनपद के इतिहास में आज तक इतनी गर्मी नहीं हुई है। बृहस्पतिवार जनपद के इतिहास का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जबसे वेधशाला बनी है और उसमें उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार अब तक हरदोई में कभी अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री तक नहीं गया था। इतना ही नहीं न्यूनतम तापमान ने भी इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आपको बता दें 25 मई के बाद से अब तक एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया हो। मौसम विभाग की वेधशाला के प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि हरदोई जनपद में उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार इससे पहले कभी भी तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं पहुंचा।

वर्ष 2021 मई में एक बार तापमान 44.2 तक पहुंचा था। उसके बाद मई 2024 में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन तब भी 45 डिग्री को छू नहीं पाया था। उन्होंने बताया कि मौसम के मिजाज में अब थोडा बहुत बदलाव की उम्मीद है। शुक्रवार से बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की भी संभावना है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

Pradeep Pal
Pradeep Palhttps://hdibharat.com
प्रदीप पाल, पिछले छह सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया. मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं. बिजनेस के साथ ही राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और सरकारी योजनाओं की खबरों में ख़ास रूचि है.
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना