HomeहरदोईHardoi News: बीच शहर में अनियंत्रित होकर जीप होटल में घुसी

Hardoi News: बीच शहर में अनियंत्रित होकर जीप होटल में घुसी

Hardoi News: तेज़ रफ्तार जीप ने रविवार रात शहर के मुन्ने मियां चौराहे पर हड़कंप मचा दिया। अनियंत्रित जीप सड़क किनारे बने होटल के चबूतरे पर चढ़ गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना रात करीब 10:30 बजे की है, जब जीप चालक तेज़ रफ्तार के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

चश्मदीदों के अनुसार, जीप इतनी तेज़ थी कि उसने सड़क किनारे खड़ी एक ई-रिक्शा को भी टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जीप को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक पुलिसकर्मियों के सामने ही जीप लेकर फरार हो गया।

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शहर कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि फिलहाल जीप और उसके चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने जीप की तलाश शुरू कर दी है और जांच जारी है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना