होमहरदोईHardoi News: कांवड़ यात्रा के लिए अनुमति की आवश्यकता नही है- जिलाधिकारी

Hardoi News: कांवड़ यात्रा के लिए अनुमति की आवश्यकता नही है- जिलाधिकारी

spot_img

हरदोई: जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा है कि जनपद में बकरीद एवं कांवड़ यात्राओं को ध्यान में रखते हुए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापक साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति के निर्देश उप जिलाधिकारियों तथा सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये गये है। उन्होने कहा कांवड़ यात्राएं परम्परागत मार्गो सुरक्षित गुजरने हेतु रास्तों के किनारे की झाड़ियों की सफाई कराई जा रही है साथ ही खराब मार्गो को ठीक कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग को बिजली की आपूर्ति सही प्रकार से सुनिश्चित की जाये। उन्होंने यह भी बताया कि जो परम्परागत स्थल रहे है उन्ही पर कुर्बानी होगी कोई नई परम्परा नही डाली जायेगी।

कांवड़ यात्रा को लेकर जो तैयारियां है उन्हें पूर्ण कर लिया गया है। मार्गो का निरीक्षण कर लिया गया हैं। सभी प्रमुख मंदिरों के पुजारियों से वार्ता कर ली गयी है तथा व्यवस्थाओं के संबध मे चर्चा कर ली गयी है। कावड़ यात्रा के विश्राम शिविरों पर मेडिकल किट्स व डाक्टर की व्यवस्था की जा रही है।

कांवड़ यात्रा में डीजे पर केवल धार्मिक भक्तिगीत ही बजाये जाये:जिलाधिकारी

कावड़ियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी उप जिलाधिकारियों व क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि परम्परागत रूप से चली आ रही कांवड़ यात्रा के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नही है। केवल जुलूसों आदि को लेकर निर्देश दिये है। कि इनकों केवल अनुमति लेकर ही निकाला जाये। डीजे पर केवल धार्मिक भक्तिगीत ही बजाये जाये।

माननीय उच्चतम न्यायालय के ध्वनि से सम्बन्धित निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाये। उन्होंने कहा कि जनपद हरदोई गंगा जमुनी तहजीब को मानने वाला जिला है। जन सहयोग से आगामी त्योहार निर्बाध शान्तिपूर्वक व परम्परागत तरीके से सम्पन्न कराये जायेगे।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु पूर्ण सहयोग करे। त्योहार सौहार्द्र एवं शान्तिपूर्ण वातावरण मे प्रेम भाव से मनाये।

यह भी पढ़े : Hardoi News: अफवाह फैलाने व शान्ति भंग का प्रयास करने वाले लोगों पर होगी कड़ी कार्यवाही: डीएम

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें